---Advertisement---

स्वामी चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, बाबा सहित 3 महिलाएं गिरफ्तार

---Advertisement---
दिल्ली के एक संस्थान की 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च की है। लड़कियों ने आरोप लगाया है कि बाबा उन्हें अश्लील मेसेज भेजता था। उन्हें फेल करने और करियर खत्म करने की धमकी भी देता था। पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ठिकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया
दिल्ली के वसंत कुंज थाने में स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ FIR दर्ज की गई। आरोप सामने आने के बाद श्रृंगेरी पीठ, पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लिया था। आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने अब तक 32 छात्राओं से पूछताछ की है। इनमें से 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर यौन उत्पीड़न, अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने, डराने, अश्लील मैसेज करने और जबरन छूने जैसे आरोप लगाए हैं। आयोग ने छात्राओं की सुरक्षा और मामले की गहन जांच की मांग की है।
श्रृंगेरी शारदा पीठम से जुड़ा है यह संस्थान 
आपको बताते चलें कि श्री शारदा इंस्टीट्यूट एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है। यह संस्थान कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदा पीठम से जुड़ा है। यह पोस्टग्रेजुएट स्तर के मैनेजमेंट कोर्स कराता है। कई पीड़ित छात्राएं EWS स्कॉलरशिप पर पढ़ रहीं हैं। यह आर्थिक तौर पर कमजोर लड़कियों को लालच देकर उन्हे अपना शिकार बनाता था। आयोग ने कहा है कि कमजोर वर्ग की छात्राओं का शोषण चिंताजनक है। 
आगरा के एक होटल से किया गया गिरफ्तार
आरोप के बाद करीब दो महीने से चैतन्यानंद फरार था। उसकी आखिरी मोबाइल लोकेशन आगरा में मिली थी। दिल्ली पुलिस टीम ने लंबी खोज के बाद उसे आगरा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने लैपटाॅप, सीडी, मोबाइल फोन, फर्जी विजिटिंग कार्ड और कई सबूत भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद स्वामी चैतन्यानन्द को हिरासत में भेजा गया है और मेडीकल जांच भी कराई जा रही है।  
खुद को धार्मिक गुरू कहने वाले चैतन्यानंद कई अपराधों में शामिल 
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को पार्थ सारथी के नाम से भी जाना जाता है। ये प्रोफेसर, धार्मिक गुरू और कभी-कभी खुद को सांस्कृतिक हस्ती भी बताते रहे हैं। यौन अपराध के साथ चैतन्यानंद पर धोखाधड़ी, जालसाजी, चीटिंग जैसी कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसका यह कोई पहला केस नही है, इससे पहले 2009 और 2016 में भी इस पर छेड़छाड़ और धोखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है।   
स्वामी के साथ शामिल तीन महिलाएं भी गिरफ्तार 
इस मामले में स्वामी के साथ तीन करीबी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर  छात्राओं को डराने, दबाव डालने और सबूत मिटाने के आरोप हैं। छात्राओं ने बताया है कि ये उन पर अवैध मांगे मानने के लिए दबाव बनाते थे। ये छात्राओं को धमकाने और लालच देने में आरोपी की मदद करती थी। चैतन्यानन्द के भेजे गए अश्लील मैसेज डिलीट करने और चुप रहने के लिए कहती थीं। 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment