---Advertisement---

7 राज्यों की 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, किस वजह से खाली हुई थीं सीटें?

---Advertisement---

By-election dates announced: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही सात राज्यों की 8 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों का दिन भी तय हो गया है। आठों सीट पर 11 नवंबर दिन मंगलवार को चुनाव होंगे, जिसके परिणाम 14 नवंबर दिन शुक्रवार को सामने आएंगे।

इन सीटों में जम्मू कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा शामिल हैं। अब जानिए हर सीट पर हो रहे उपचुनाव की वजह, आखिर वहां सीट क्यों खाली हुई थी?

सीएम अब्दुल्ला ने छोड़ दी थी बडगाम सीट
सबसे पहले बात जम्मू कश्मीर के बडगाम सीट की। दरअसल उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की दो सीटों से चुनाव लड़ा था। बडगाम और गंदेरबल। उन्हें दोनों जगहों से जीत मिली। बडगाम सीट को 18485 वोटों के अंतर से पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी से चुनाव जीता था।

वहीं गंदेरबल से पीडीपी के बशीर अहमद मीर को 10574 वोटों से हराया था। दोनों जगह जीतने के चलते वर्तमान सीएम अब्दुल्ला ने बडगाम सीट को छोड़ दिया था।

इसे भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा चुनाव; जानिए CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें 

जोगिंदर सिंह की मौत के चलते खाली हुई नगरोटा सीट
जम्मू कश्मीर की दूसरी सीट नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा की मौत हो जाने के चलते ये सीट खाली है। देवेंद्र सिंह मीणा ने भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के जोगिंदर सिंह को करीब 30 हजार वोटों से हराया था। राणा 2021 में भाजपा ज्वाइन करने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस का हिस्सा थे।

अधिकारी को धमकाने के चलते छिन गई विधायकी
राजस्थान के अंता से भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

दरअसल साल 2005 के सरपंच चुनाव में मीणा ने एसडीएम को पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया था। इस मामले में अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा और विधायकी से हाथ भी धोना पड़ा।

इन जगहों पर निधन के चलते खाली हुई सीट
बाकी अन्य जगहों पर सीट खाली होने की वजह, मौजूदा विधायकों का निधन होना है। जनजातीय बहुलता वाले राज्य झारखंड की घाटशिला सीट राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के चलते खाली हुई थी।

पंजाब की तरनतारन सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन हुआ। तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट भारत राष्ट्र समिति(BRS) के विधायक मांगती गोपीनाथ का निधन हुआ।

मिजोरम की डंपा सीट पर लालरिन्तआंगा सैला का निधन हुआ। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट पर राजेंद्र ढोलकिया का निधन हुआ।

इसे भी पढ़ें- बिहार चुुनावः जब एक सीट के लिए इंदिरा गांधी और मोरारजी देसाई को आना पड़ा था जमुई

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment