---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, दो चरणों में होगा चुनाव; जानिए CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें 

---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज यानी 6 अक्टूबर को कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरा चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

पहला चरण: 18 जिले – 121 सीटें

जिले: मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर

दूसरा चरण: 20 जिले – 122 सीटें

जिले: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव का गैजेट नोटिफिकेशन 10 और 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच क्रमशः 18 और 21 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, उम्मीदवार अपने नाम 20 और 23 अक्टूबर तक वापस ले सकेंगे।

आइये जानते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही गई 5 बड़ी बातें:

  1. 7.42 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या 3.92 करोड़ पहुंच गई है। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि बिहार में मतदाताओं में सबसे अधिक भागीदारी महिलाओं की ही है। पुरुष मतदाता दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी संख्या 3.50 करोड़ है। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1725 है।

  • 85 साल से अधिक के 4.04 लाख वोटर

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7.2 लाख है। वहीं, 85 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग वोटर 4.04 लाख हैं। इसके अलावा, 100 साल या उससे अधिक उम्र के वोटरों की संख्या 14 हजार है। राज्य में सर्विस इलेक्टर्स की संख्या 1.63 लाख है।

  • युवा वोटरों की संख्या?

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में युवा मतदाताओं की संख्या 1.63 करोड़ है, जिनकी उम्र 20-29 साल है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार बिहार चुनाव में 14.01 लाख ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन्हें फर्स्ट टाइम वोटर कहा जाता है।

  • राज्य में 22 साल बाद कराया गया SIR

बिहार में करीब 22 साल बाद चुनाव से ठीक पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया गया। एसआईआर में मतदाताओं के शुद्धिकरण का काम हुआ। इसके बाद वोटरों की संख्या में मामूली कमी देखी गई। अधिकांश वोटर या तो बिहार से बाहर चले गए हैं या उनकी मृत्यु हो गई, जबकि कुछ का डबल वोटर पाया गया।

  • पिछली बार 3 चरण में हुआ था मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मतदान 3 चरणों में संपन्न हुआ था। कोविड महामारी के बीच उस चुनाव में आयोग ने विशेष तैयारियां की थीं। उस समय मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को हुआ और नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए गए थे।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment