---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- ललन सिंह के बाप का राज है क्या…?

tejasvi lalan singh tejasvi lalan singh
---Advertisement---

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है, इससे पहले से ही मोकामा की सियासत तेज है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने जेडीयू नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी ने कहा-

“ललन सिंह कह रहे हैं कि कोई गरीब, दलित या अतिपिछड़ा घर से वोट डालने मत निकले। क्या ललन सिंह के बाप का राज है? लोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान ने हर नागरिक को समान मतदान का अधिकार दिया है। इन तानाशाही सोच वालों को जनता सबक सिखाएगी। चुनाव आयोग को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि ललन सिंह खुलेआम गरीबों और पिछड़ों को मतदान से रोकने की बात कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह बयान लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है और आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

ललन सिंह पर FIR, आयोग ने मांगा स्पष्टीकरण

तेजस्वी के इस हमले के बीच ललन सिंह की कानूनी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पटना में उनके खिलाफ बीएनएस (BNS) और रिप्रेज़ेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट (Representation of People’s Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई है। आयोग ने ललन सिंह के इस बयान पर कहा है कि इस पर वे अपना जवाब हमें दें।

यह भी पढेंः बिहार में BJP की A, B और P टीम चुनाव लड़ रहीं; अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर पर भी बोला हमला

मोकामा में अनंत सिंह की जगह संभाली थी कमान

मोकामा सीट से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह दुलारचंद हत्या कांड में जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके प्रचार की जिम्मेदारी खुद ललन सिंह ने उठाई। प्रचार के दौरान उन्होंने समर्थकों से कहा था कि

“कुछ लोगों पर नजर रखनी है। मोकामा में ऐसे लोग हैं जो वोटिंग के दिन गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे लोगों को उस दिन घर से बाहर मत निकलने देना। अगर वे बहुत कहें, तो उनके साथ मतदान केंद्र तक जाओ और वोट डालने के बाद वापस घर भेज दो।”

यही बयान अब विवादों का कारण बन गया है और ललन सिंह पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

धमकी से डरने वाले नहीं हैंः सूरजभान सिंह

ललन सिंह के इस बयान के बाद मोकामा के राजद नेता सूरजभान सिंह ने भी ललन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। “6 नवंबर को जनता मतदान के जरिए इसका जवाब देगी,” सूरजभान ने कहा। बता दें कि मोकामा से अनंत सिंह के विरुद्ध सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से राजद की उम्मीदवार हैं।

पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले मोकामा की सीट पर माहौल पूरी तरह सियासी हो चुका है। दुलारचंद यादव की हत्या, अनंत सिंह की गिरफ्तारी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के विवादित बयान, उस पर दर्ज एफआईआर और विपक्ष के हमलों ने इस सीट को पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना दिया है।

यह भी पढेंः न टिकट छोड़ा और न सिंबल; अफज़ल अली की जिद पर झुके महागठबंधन के दो बड़े नेता

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment