---Advertisement---

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल; CM आतिशी और प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल; CM आतिशी और प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द
---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रचार के दौरान 3 बार से ज्यादा विवादित बयान दिए। बिधूड़ी ने आप नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि एक बार बिधूड़ी ने अपने द्वारा कहे गए बयान पर माफी भी मांगी थी। मगर केजरीवाल के गाली-गलोज वाले आरोप पर फिर विवादित बयान देते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि कालकाजी की सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना देंगे। दरअसल बिधूड़ी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी बोले कि लालू ने बिहार में कहा था कि वहां की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल जैसा बना दूंगा। लालू ने झूठ बोला था, नहीं बना पाया, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं जैसे ओखला की सड़कें हमने बना दी हैं। संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। इसी तरह से कालकाजी सुधार कैंप के सामने वाली, अंदर वाली और बराबर वाली, सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी जरूर बना देंगे।

आतिशी ने अपना बाप बदल लिया है
प्रियंका गांधी के अलावा बिधूड़ी ने दिल्ली की सीएम आतिशी पर भी विवादित बयान दिया था। बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी मार्लेना ने अपना बाप बदल दिया। पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। बिधूड़ी अपनी चुनावी रैली में कहते हुए पाए गए कि नॉमिनेशन में नाम आतिशी मार्लेना हैं, लेकिन बाहर बोर्ड लगाकर आपसे आतिशी सिंह के नाम से वोट मांग रही हैं। बिधूड़ी ने केजरीवाल पर भी हमला करते हुए कहा कि दोहरा चरित्र जो केजरीवाल का है, वही बहन आतिशी का दिखाई पड़ रहा है।

आतिशी गलियों में हिरनी की तरह भागती फिर रहीं
कालकाजी में बिधूड़ी में एक बार फिर सीएम आतिशी के लिए विवादित बयान दिया। बिधूड़ रैली में आप की नाकामियों को गिना रहे थे, लेकिन तभी उन्होंने कहा कि आपके गोविंदपुरी में चार साल से लोग नरक भोग रहे हैं। अब जब चार महीने चुनाव को रह गए हैं तो आतिशी जी गलियों में, जैसे जंगल में हिरनी भागती फिरती है; ऐसे गलियों में भागतीं फिर रही हैं।

केजरीवाल कमरे में आएं, तब मैं बताउंगा गाली क्या होती है
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी ने बीजेपी नेता बिधूड़ी पर गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। इस पर बिधूड़ी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल पर आपत्तीजनक लहजे में टिप्पणी की। इंडिया टीवी से बात करते हुए बिधूड़ी बोले कि जो भी बोलता हूं तो ये गाली कह देते हैं। किसने गाली दी है, केजरीवाल साहब एक कमरे में मेरे साथ अंदर आइए, जहां मीडिया नहीं होगी। आप साथ आइए, केजरीवाल को तब मैं बताउंगा कि गाली क्या होती है और अपनी बात रखना क्या होती है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment