---Advertisement---

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: तारीखों के ऐलान के साथ चुनाव आयुक्त ने EVM पर फिर दी सफाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: तारीखों के ऐलान के साथ चुनाव आयुक्त ने EVM पर फिर दी सफाई
---Advertisement---

आज 7 जनवरी को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया। इस बार के चुनाव 5 फरवरी को एक चरण में संपन्न होंगे। इसके बाद 8 फरवरी को मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान होते ही राजधानी में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। भारतीय चुनावों के दौरान विपक्षी पार्टियों अक्सर ईवीएम और वीवीपैट के हैक होने के आरोप लगाती रही हैं। इस बार भी चुनाव आयुक्त ने इस पर सफाई दी। जानिए डिटेल।

कुल 1.55 करोड़ मतदाताओं में 25.89 लाख यंग वोटर्स
दिल्ली में कुल 11 जिलों के अंतर्गत 70 विधानसभाएं आती है। इसमें 58 सामान्य सीट तो वहीं 12 एससी सीटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1.55 करोड़ है। इनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिलाएं हैं। अगर यंग वोटर्स की बात करें तो इनकी कुल संख्या करीब 25.89 लाख है। पहली बार चुनाव में भाग लेने वाले वोटर्स की बात करें तो इनकी कुल संख्या 2.08 लाख है।

बीते चुनाव में आप की विजय, जानिए बीजेपी-कांग्रेस का हाल

दिल्ली में साल 2020 में हुए बीते विधानसभा चुनावों की बात करें तो आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत हुई थी। इसमें आप को 70 में से 62 सीटें मिली थीं। वहीं बाकी की 8 सीटें बीजेपी अपने पाले में करने में कामयाब हुई थी। उस साल भी कांग्रेस की बुरी शिकस्त हुई थी और वह खाता खोलने को भी तरस गई थी। इन चुनाव में आप को करीब 54 फीसदी तो बीजेपी को करीब 39 फीसदी वोट मिले थे। अगर कांग्रेस की बात करें तो उसे 5 फीसदी से भी कम वोट मिले थे।

ईवीएम पूर्णता सुरक्षित, छेड़छाड़ के आरोप निराधार
चुनावों के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और वोटिंग प्रक्रिया में छेड़छाड़ के आरोप अक्सर विपक्षी दलों द्वारा लगाए जाते रहे हैं। इन आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, क्या पता कल हम हों न हों, आज जवाब तो बनता है, आज जवाब तो बनता है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मतगणना के लिए पूर्णता सुरक्षित है। इससे छेड़छाड़ निराधार है। हम अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम बोल नहीं पाते हैं।

वीवीपैट और बैलट पेपर पर रखा अपना मत
उन्होंने वीवीपैट प्रणाली पर भी अपना(चुनाव आयोग) रुख स्पष्ट किया। वीवीपैट मतदान की प्रक्रिया की सटीकता को सुनिश्चित करती है। पुराने बैलट पेपर की तरफ वापसी करना अनुचित और प्रतिगामी(पीछे लौटने जैसा) है। ऐसा करने का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

पहले भी पेजर फटने से जोड़कर लगे थे आरोप
बीते झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्षी दलों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पेजर फट सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकता। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सफाई देते हुए कहा था कि पेजर कनेक्टेड होता है, जबकि ईवीएम नहीं। आपको बता दें कि बीते साल इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के हजारों लड़ाकों को पेजर में विस्फोट करके जान से मारने की कोशिश की थी। इसमें कई लड़ाके बुरी तरह घायल और मारे गए थे।

बैट्री, सील, खोलने और वीडियोग्राफी वाली सफाई
चुनाव आयुक्त ने बताया था कि जिस दिन ईवीएम में सिंबल डाला जाता है, उसी दिन बैट्री लगाई जाती है। ऐजेंट के हस्ताक्षर के साथ इसकी कई चरणों में जांच होती है। वीडियोग्राफी के अलावा ऐजेंटों के सामने खोलने और सील लगाने जैसी प्रक्रियाएं भी होती हैं। इसलिए इसके साथ छेड़छाड़ करना संभव नहीं होता है।

चुनाव आयुक्त का खुला चेलेंज, लेकिन…
आपको बता दें कि भारतीय चुनावों में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप के दावे लंबे समय से किए जाते रहे हैं। इन आरोपों में बीजेपी भी शामिल रही है (जब वह विपक्ष की भूमिका में थी)। हालांकि एक बार चुनाव आयुक्त ने इस पर खुला चेलेंज भी दिया था, लेकिन कोई भी सामने नहीं आया था।


ये लेख भी पढ़ें

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल; CM आतिशी और प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द

बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल; CM आतिशी और प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बोल; CM आतिशी और प्रियंका गांधी को कहे अपशब्द

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने प्रचार के दौरान 3 बार से ज्यादा विवादित बयान दिए। बिधूड़ी ने आप नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि एक बार बिधूड़ी ने अपने द्वारा कहे गए बयान पर माफी भी मांगी थी। मगर केजरीवाल के गाली-गलोज वाले आरोप पर फिर विवादित बयान देते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। पूरा लेख पढ़ें।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment