बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राज्य में चुनावी माहौल बनने के बाद से ही राजनेताओं में पार्टी बदलने को लेकर खलबली मची हुई है। कई नेता चुनावी टिकट के लिए दल बदल की जुगत में लगे हुए हैं। इसी बीच जहानाबाद जिले के पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार (Dr Arun Kumar) भी जनता दल यूनाइटेड में कई सालों के बाद आज घर वापसी करने जा रहे हैं।

मगध क्षेत्र में है खासा पहचान: जहानाबाद लोकसभा सीट से दो बार सांसद और एक बार विधान पार्षद सदस्य बनने वाले डॉ अरूण कुमार मगध क्षेत्र के जाने माने कद्दावर नेताओं में से एक हैं। इस इलाके ही नहीं बल्कि राजधानी पटना से लेकर नई दिल्ली तक इनका खासा पहचान है। बता दें कि डॉ अरूण पिछले कई दिनों से राजनीतिक हाशिए पर दिख रहे थे।
भूमिहार समाज से रखते हैं ताल्लुक: गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से पूर्व सांसद अपने समाज के प्रति काफी कठोर रवैया अपनाते हैं। याद हो कि पिछले कुछ दिन ही बीते हैं जहानाबाद में ही बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने सवर्णों के लिए कुछ गलत शब्द का उपयोग किया था। उसपर तुरंत ही डॉ अरूण कुमार ने अशोक चौधरी को आड़े हाथों लिया था और उनकी राजनीतिक हैसियत बतलाई थी।।
स्वाभिमानी प्रकृति के हैं पूर्व सांसद: बता दें कि अपने स्वाभिमान की लड़ाई में इन्होंने जेडीयू से अपना रास्ता अलग किया था। बाद में खुद की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बनाई। उसमें भी उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। साथ ही 2014 के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कुशवाहा को ही मंत्री पद भी दिलवाया। वहां से अनबन होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उसके बाद लोजपा में शामिल हुए। वहां पर भी सम्मान पाने से उपेक्षित महसूस किया तो पार्टी छोड़ दी।।लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उसके बाद आज जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं।।