---Advertisement---

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘He-Man’ धर्मेन्द्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

by Rani
---Advertisement---

बॉलीवुड के He-Man कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से सांस लेने की समस्या से जूझ रहे थे, इसके चलते उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ, तो उन्हें घर जाने की सलाह दे दी गई, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और धीरे-धीरे स्वास्थ्य गिरता ही चला गया।

He-Man का परिवार और सिनेमाई विरासत

धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल का जन्म पंजाब के लुधियाना के एक गांव में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले साल 1954 में उनकी शादी प्रकाश कौर के साथ हो गई थी। तब उनकी उम्र महज 19 साल थी। इसके बाद एक्टर बनने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की।

धर्मेंद्र धर्मेंद्र के परिवार में उनकी दो पत्नियां- प्रकाश कौर और हेमा मालिनी हैं। उनके छह बच्चे हैं। एक्टर सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल और अहाना देओल, साथ ही अजीता और विजेता।

मशहूर अभिनेता अपने पीछे छोड़ गए सिनेमा का लंबा इतिहास और अपना परिवार। He-Man के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में 6 दशक से ज्यादा काम किया है। उनकी आखिरी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी इक्कीस में होगी, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।

He-Man की पहली फिल्म और पद्म भूषण से सम्मान
फिल्मी सफर की बात करें तो इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इंटेंस और कॉमिक रोल में अपनी प्रतिभा साबित करने वाले एक्टर को 2012 में देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।

He-Man की 6 दशक में की गई मशहूर फिल्में
छह दशकों के लंबे सफर में उन्होंने शोले, यादों की बारात, मेरा गाँव मेरा देश, प्रतिज्ञा, चुपके चुपके, नौकर बीवी का, फूल और पत्थर, सत्यकाम, आई मिलन की बेला, दिल ने फिर याद किया, आए दिन बहार के, आँखें, आया सावन झूम के, जीवन मृत्यु, जुगनू, चरस, धरम वीर, आज़ाद, ग़ज़ब, लोहा, हुकूमत और अपने जैसी कई हिट फ़िल्मों में काम किया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment