---Advertisement---

‘मैं कार्यकर्ता हूं, वो मेरे बॉस हैं’- नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी

---Advertisement---

45 साल के नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सबसे युवा अक्ष्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए अपने भाषण में कहा- “मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं।” वह भाजपा के 12 वें अध्यक्ष बने हैं और जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

नबीन को बीती 14 दिसंबर को भाजपा का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये जाने के बाद 16 दिसंबर को बिहार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वह बिहार विधानसभा में बांकीपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। नबीन के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए। इनमें से 36 राज्यों की इकाइयों द्वारा और एक संसदीय दल द्वारा पेश किया गया था।

नितिन नबीन मेरे बॉस हैं…

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था- “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता है कि इतनी छोटी उम्र में मैं मुख्यमंत्री या सरकार का मुखिया बन गया। लेकिन इन सबसे बड़ी बात यह है कि मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं।”

प्रधानमंत्री ने भाजपा की कार्यशैली की व्याख्या करते हुए कहा- “भाजपा सदस्यता (मेंबरशिप) से नहीं रिलेशनशिप से चलते है। भाजपा पदों से नहीं बल्कि प्रक्रिया से चलती है; यहाँ अध्यक्ष बदलते हैं पर आदर्श नहीं बदलते।”

5 बार विधायक रहे नितिन नबीन कौन?

नितिन नबीन भाजपा के अक्ष्यक्ष बनने वाले सबसे युवा अक्ष्यक्ष हैं। उनका जन्म अविभाजित बिहार के रांची शहर में हुआ था। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा, भाजपा के दिग्गज नेताओं में से एक थे। नितिन नबीन का राजनीतिक सफर पढ़ाई के तुरंत बाद शुरू हो गया था।

उन्होंने पहला चुनाव साल 2006 में लड़ा, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उस दौरान पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और पटना की बांकीपुर सीट (तत्कालीन पटना पश्चिम) से उपचुनाव का टिकट दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वहां से लगातार 5 बार विधायक रहे। उन्होंने 2010, 2015, 2020 और हालिया चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज की।

नबीन बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में पथ निर्माण मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, संगठन स्तर पर उन्होंने सिक्किम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह खबर विशाल सिंह ने लिखी है। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वर्तमान में प्रसार भारती में बतौर मीडिया एक्जीक्यूटेव काम कर रहे हैं। उन्हें राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर लिखना पसंद है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment