---Advertisement---

Noble prize 2025: नोबेल पुरस्कार से जुड़े 10 रोचक तथ्य

noble prize 2025
---Advertisement---

Noble prize 2025: नोबेल पुरस्कार से जुड़े 10 रोचक तथ्य

नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। यह पुरस्कार का 124वां साल है। नोबेल पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। नोबेल पुरस्कार हर साल विभिन्न क्षेत्रों में मानव कल्याण के लिए काम करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है। यह पुरस्कार मानव हित में असाधारण योगदान की सराहना हेतु दिया जाता है। इस लेख में पढ़िए नोबेल पुरुस्कार से जुड़े कुछ रोचक तथ्य 

नोबेल पुरस्कार 2025: 1895 में अल्फ्रेड नोबेल ने की थी नोबेल पुरस्कार की घोषणा

डायनामाइट (Dynamite) के अविष्कारक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Alfred Bernhard Nobel) ने 1895 में अपनी वसीयत में पुरस्कार की घोषणा की थी। उन्होने इच्छा जताई की कि उनकी सम्पत्ति का अधिकांश हिस्सा एक फंड में रखा जाए और इसी से हर साल मानव हित में काम करने वालों को पुरस्कार दिया जाए। उन्हीं के नाम पर इसका नाम नोबेल पुरस्कार रखा गया। 

नोबेल पुरस्कार 2025: 1901 में पहला  नोबेल पुरस्कार दिया गया

नोबेल पुरस्कार की शुरूआत 1901 में हुई। अबतक 900 से अधिक लोगों को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। हर साल 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल का पुण्यतिथि को नोबेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पुरस्कार वितरण किया जाता है। ज्यादातर पुरस्कार स्टाॅकहोम (स्वीडन) में दिए जाते हैं जबकि शांति का नोबेल नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और कुछ धनराशि दी जाती है। 

नोबेल पुरस्कार 2025 : 6 प्रमुख क्षेत्रों में दिया जाता है नोबेल पुरस्कार 

मूल रूप से नोबेल पुरस्कार 5 क्षेत्रों में दिया जाता था। अर्थशास्त्र का पुरस्कार वसीयत में शामिल नहीं था, इसे स्वीडिश नेशनल बैंक ने 1968 में जोड़ा। वर्तमान में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, लिटरेचर, अर्थशास्त्र और शांति कुल मिलाकर 6 क्षेत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता है। प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धि और असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। 

नोबेल पुरस्कार 2025: हालिया नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूचा जारी 

चिकित्सा (Physiology or Medicine): मैरी ई. ब्रुनकोव (USA), फ्रेड राम्सडेल (USA), और शिमोन सकागुची (जापान) को “परिधीय प्रतिरक्षा सहनशीलता” पर उनकी खोजों के लिए।

भौतिकी (Physics)- जॉन क्लार्क (UK), मिशेल एच. देवोरेट (फ्रांस), और जॉन एम. मार्टिनिस (USA) को “मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल ट्यूनलिंग और एनर्जी क्वांटाइजेशन” पर उनकी खोजों के लिए।

रसायन विज्ञान (Chemistry)- सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (UK), और उमर एम. याघी (जॉर्डन) को “मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स” के विकास के लिए।

साहित्य (Literature)-लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई (हंगरी) को उनकी “अप्रतिम और दूरदर्शी रचनाओं” के लिए।

शांति (Peace)- मारिया कोरिना माचाडो (वेनेजुएला) को उनके “लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने” के प्रयासों के लिए।

अर्थशास्त्र (Economics)- जोएल मोक्यर (नीदरलैंड), फिलिप एगोँ (फ्रांस), और पीटर हॉविट (कनाडा) को “नवाचार-संचालित आर्थिक विकास” पर उनके काम के लिए।

नोबेल पुरस्कार 2025: नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय

अबतक कुल 8 भारतीयों को नोबेल मिल चुका है। 

  •  रबिन्द्रनाथ टैगोर को  1913 में उनका  साहित्यिक कृति- गीतांजली  के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। टैगोर एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता बने।
  •   सी. वी. रमन को 1930 में रमन प्रभाव की खोज के लिए भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में भारत से पहला नोबेल  मिला। 
  • हरगोबिंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में जीन कोड और प्रोटीन संश्लेषण पर शोध के लिए नोबेल मिला। ये भारतीय-मूल के अमेरिकी नागरिक थे। 
  • मदर टेरेसा को 1979 में भारत में मानवता की सेवा के लिए शांति के क्षेत्र में नोबेल मिला।
  • सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर को 1983 को चंद्रशेखर सीमा के लिए खगोल-भौतिकी में नोबेल प्राइज मिला। 
  • अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्रकल्याण के क्षेत्र में अर्थशास्त्र और गरीबों के अधिकारों पर काम हेतु।
  • वेंकटरामन रामकृष्णन (भारतीय-मूल के अमेरिकी-ब्रिटिश नागरिक) को 2009 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में राइबोसोम की संरचना पर शोध हेतु।  
  • कैलाश सत्यार्थी केो साल 2014 में शांतिबाल श्रम और बाल अधिकारों के लिए संघर्ष करने हेतु संयुक्त रूप से मलाला यूसुफज़ई के साथ नोबेल पुरस्कार दिया गया।

नोबेल पुरस्कार 2025: अन्य रोचक तथ्य 

नोबेल पुरस्कार अक्सर एक ही क्षेत्र में आसाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को सामूहिक रूप से भी दिया जाता है। अधिकतम 3 लोगो को सामूहिक तौर पर ये पुरस्कार दिया जा सकता है। कुछ लोग दो बार भी नोबेल पुरस्कार जीत चुकें हैं जैसे-

  1. मैरी क्यूरी: भौतिकी (1903) और रसायन विज्ञान (1911)
  2. जॉन बार्डीन: भौतिकी (1956 और 1972)
  3. कार्ल बैरी शार्पलेस: रसायन विज्ञान (2001 और 2022)
  4. लिनस पॉलिंग: रसायन विज्ञान (1954) और शांति (1962)
  5. फ्रेडरिक सेंगर: रसायन विज्ञान (1958 और 1980) ¹

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment