पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की 17 जगहों के नाम बदलने का आदेश ईद के दिन जारी किया गया है। इसकी जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने लिखा- जनभावनाओं के अनुरूप विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तित किए गए हैं।
उत्तराखंड के 4 जिलों की 17 जगहों के नाम बदलने का आदेश धामी सरकार ने दिया है। इन जिलों में हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिला है। ये नाम मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं, जिन्हें हिंदु नाम दिया गया है। उदाहरण के तौर पर चांदपुर को ज्योतिबा फुले नगर, खानपुर को श्री कृष्णपुर, औंरगजेबपुर को शिवाजी नगर। बदले गए नामों का प्रस्ताव इस प्रकार है-

यह खबर भी पढ़ें- आफताब जैसा कोई हैवान किसी श्रद्धा की हत्या न कर पाए…; UCC के ‘लिव इन’ पर और क्या बोले CM धामी?
प्रस्तावित नामों को लेकर मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया ट्वीट देखिए
नाम उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए, अखिलेश
नाम बदलने की बात पर विपक्ष राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर होता दिखाई दिया। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड का नाम उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए। उत्तराखंड सरकार के इस फैसले पर अखिलेश नाखुश नजर आए और बोले- उत्तर प्रदेश का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए।

नाम बदलने के बजाय विकास पर फोकस करे
वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होता, सरकार को नाम बदलने के बजाय विकास पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। रावत ने कहा कि हरिद्वार के लोग गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार गांव का नाम बदलकर मुद्दे से भड़काना चाहती है। रावत ने इसे ध्यान भटकाने वाला बताया है।
ये सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट या फिर एजेंडा

उत्तराखंड की एक यंग महिला जर्नलिस्ट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ये सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट या फिर एजेंडा है। सरकार जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाना चाहती है। सीएम धामी द्वारा नाम बदलने की वजह जनभावनाओं के अनुरूप कहना भी उन्हें उचित नहीं लगा। उन्होंने कहा कि नाम बदलना कोई डिमांड हो ही नहीं सकती। सरकार जनता के मुद्दों को छोड़कर धर्म के आधार पर इस तरह के कदम उठा रही है। इसलिए ये मुद्दे मुझे बहुत जरूरी नहीं लगते।
यह खबर भी पढ़ें- 100 मुस्लिम परिवारों के बीच 50 हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं, योगी के बयान पर ओवैसी ने क्या कहा?
ये एक तरह से मुस्लिमों को निशाना बनाने जैसा
नाम बदलने के मुद्दे पर उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में रहने वाली नीशू चंद ने इस विषय पर हमसे खुलकर बात की। नीशू सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं इतना कहूंगी कि जब हम अपने आपको मानते हैं कि हम एक सेक्युलर देश में रह रहे हैं। तो फिर हमें इतना फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि कोई इस्लामिक तरह का नाम है। लेकिन, हां मुझे लगता है कि कुछ नाम जो इतिहास में विवादित रहे हैं और उन नामों से संबंधित जो जगहों के नाम रखे गए हैं, उन्हें बदला जा सकता है। जैसे, औरंगजेब बहुत विवादित शासक रहा है। उसके नाम पर जब भी टॉपिक छिड़ता है तो विवाद होता है और लोग खुश नजर नहीं आते हैं।

हालांकि मैं यह बात नहीं जानती हूं कि इस्लाम धर्म के लोग औरंगजेब को कितना सही और कितना गलत मानते हैं, लेकिन हिन्दुओं के लिए औरंगजेब एक अच्छा शासक नहीं रहा है। उसका नाम बदला जा सकता है। दिल्ली में अरुणा आसफ अली मार्ग है। वो एक रिवॉल्यूशनरी थे। उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है। हिन्दुओं के लिए बहुत कुछ किया है। तो हम उनका नाम नहीं बदल रहे हैं। तो ऐसे नामों को बदलने की जरूरत नहीं है, जो विवादों से नहीं जुड़े हैं।
बाकी मुझे लगता है कि ये एक तरह से मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। उत्तराखंड की सरकार ये जान रही है कि यहां के मुस्लिमों से उन्हें वोट में कुछ ज्यादा अंतर देखने को मिलता नहीं है। इसलिए सरकार सोचती है कि हमें फर्क नहीं पड़ता है। हम केवल हिन्दुओं को ही खुश रखेंगे।
उत्तराखंड के इन 17 जगहों के नाम बदले गए हैं।
अ- हरिद्वार जिला
ब्लॉक का नाम- वर्तमान नाम- प्रस्तावित नाम
1- भगवानपुर ब्लॉक- औरंगजेबपुर- शिवाजी नगर
2- बहादराबाद ब्लॉक- गाजीवाली- आर्य नगर
3- नारसन ब्लॉक- मोहम्मदपुर जट- मोहनपुर जट
4- – चांदपुर – ज्योतिबा फुले नगर
5- -खानपुर कुर्सली- अंबेडकर नगर
6- खानपुर ब्लॉक- इदरीशपुर- नंदपुर
7- -खानपुर- श्री कृष्णपुर
8- रुड़की ब्लॉक- अकबरपुर फाजलपुर- विजयनगर
9- रुड़की नगर निगम- आसफनगर- देवनारायण नगर
10- -सलेमपुर राजपूताना- शूरसेन नगर

ब- देहरादून जिला
ब्लॉक का नाम- वर्तमान नाम- प्रस्तावित नाम
11- देरादून नगर निगम- मियांवाला- रामजीवाला
12- विकासनगर ब्लॉक- पीरवाला- केसरी नगर
13- -चांदपुर खुर्द- पृथ्वीराज नगर
14- सहसपुर ब्लॉक- अब्दुल्लापुर- दक्षनगर
स- नैनीताल जिला
ब्लॉक का नाम- वर्तमान नाम- प्रस्तावित नाम
15- -नवाबी रोड- अटल मार्ग
16- -पनचक्की से आईटीआई मार्ग- गुरु गोवलकर मार्ग
द- उधम सिंह नगर जिला
ब्लॉक का नाम- वर्तमान नाम- प्रस्तावित नाम
17- -नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी- कौशल्यापुरी
यह खबर भी पढ़ें- सीरिया में नरसंहार: महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर घुमाया; गोलीबारी में 1000 से अधिक लोगों की मौत