बिहार के दरभंगा की बहादुरपुर विधानसभा में अखिलेश यादव ने बरसते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने वर्तमान सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, क्राइम पर ध्यान न देने के लिए हमला बोला। इसके साथ ही प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा।
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा- बिहार में बीजेपी की कई टीमें लड़ रही हैं। कोई A टीम है, कोई B टीम है। एक P टीम भी है। बताओ, सावधान रहोगे कि नहीं रहोगे। अखिलेश यादव ने जनता से पूछते हुए कहा- बताओ बीजेपी और पीकेपी से सावधान रहोगे कि नहीं रहोगे। अखिलेश के पूरे भाषण को इस लिंक से सुने।
इसे भी पढ़ें- हत्या हो रही, रिश्वत बांटी जा रही है…; चुनाव आयोग मर गया है क्या? तेजस्वी यादव ने साधा निशाना
P टीम से अखिलेश यादव का आशय प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जनसुराज से था। उन्होंने कहा भी- पीकेपी से सावधान रहना है। पीकेपी यानी प्रशांत किशोर पार्टी। आपको बताते चलें कि प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले राजनीतिक दलों को इलेक्शन से जुड़ी रणनीति बनाने में मदद करते थे।
प्रशांत किशोर ने कई दलों के साथ काम किया, जिसमें नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। इसीलिए अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में हमलावर होते हुए कहा- बिहार में पी टीम भी काम कर रही है। यानी कि प्रशांत किशोर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले भी कई नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पीके भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें कुछ नेता वोट कटवा पार्टी कहकर भी खारिज करते आए हैं।







